दंगाइयों की खैर नहीं, योगी सरकार ने लिया ये सॉलिड एक्शन

यूपी में ‘कट्टरपंथियों’ की ‘जेल यात्रा’ शुरू चुकी है. पिछले दिनों एक मुफ्ती को बचाने के लिए झांसी की सड़कों पर सैकड़ों लोग उतर आए थे. अब उन सारे लोगों की धरपकड़ अचानक शुरू हो गई है. यूपी के सीएम योगी की फोर्स ने अब एक-एक तमाम कट्टरपंथियों को ढूंढना शुरू कर दिया है. उनके खिलाफ मुकदमें लिखे जाएंगे और सारे कट्टरपंथी जेल जाएंगे.

टेरर एक्टिविटी और विदेशी फंडिंग के आरोपी मुफ्ती खालिद नदवी को छुड़ाने वाले और NIA की टीम पर हमला करने वालों पर अब योगी सरकार सख्त एक्शन की तैयारी में है. हंगामा और बवाल करने वाले एक आरोपी परवेज को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. जबकि 11 नामजद के साथ ही 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ाने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 5 टीम लगाई गई है.

झांसी के एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुफ्ती नदवी झांसी में ऑनलाइन दीनी तालीम देता था. एनआईए और एटीएस की टीम टेरर एक्टिविटी और फॉरेन फंडिंग के आरोप में छापा मारने पहुंची थी. रेड के दौरान नदवी के घर में लैपटॉप, मोबाइल और दूसरे गैजेट्स की जांच की गई. जांच के बाद आगे की पूछताछ के लिए जब टीम नदवी को लेकर निकली तो भीड़ ने घेर लिया.

टीम पर हमला होने के बाद इलाके के लोगों के दबाव में NIA और ATS ने आरोपी मुफ्ती खालिद को छोड़ना पड़ा. लेकिन जब मीडिया ने बवाल करने वाली महिलाओं से बात की तो उनका कहना है कि मुफ्ती साहब तो बहुत अच्छे हैं, वो हमारे बच्चों को इस्लाम पढ़ाते हैं. अब कट्टरपंथियों के हमदर्दों को मुश्किल होने जा रही है.

योगी सरकार ने बवाल और उपद्रव करने वालों को सबक सिखाने का आदेश दे दिया है. अब बवाल करने वाले और धर्म के नाम पर आरोपी को बचाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. 5 टीमें सक्रियता के साथ आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश भी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×