परिसीमन बिल पर BJP के ऊपर अखिलेश का तंज, वे उत्तर प्रदेश नहीं खोना चाहते, और वे उत्तर प्रदेश खो रहे हैं

सोमवार को संसद की बैठक से पहले शनिवार (28 नवंबर) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रस्तावित ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ (डिलिमिटेशन बिल) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आलोचना की और इसे पार्टी की “सबसे बड़ी राजनीतिक भूल” करार दिया।

अखिलेश ने सीटों की संख्या में प्रस्तावित बढ़ोतरी पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ‘महिला आरक्षण विधेयक’ का इस्तेमाल एक बहाने के तौर पर कर रही है, ताकि निर्वाचन क्षेत्रों को 33 प्रतिशत के बजाय 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सके।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा “यह बहुत सीधी सी बात है: वे (भाजपा) उत्तर प्रदेश को खोना नहीं चाहते, जबकि वे उत्तर प्रदेश हार रहे हैं। अब तक उनका कोई भी नैरेटिव काम नहीं आया। जब कमल ही मुरझा गया है, तो वे कैसा नारा लगा रहे हैं? ‘राधे-राधे, कमल खिला दे।’ परिसीमन भाजपा (BJP) की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल साबित होगी।”

उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में है। पहले से पास हो चुके महिला आरक्षण बिल का बहाना बनाकर, और सीटों को 33 प्रतिशत बढ़ाने की आड़ में, आप सीटों को 50 प्रतिशत बढ़ा रहे हैं। और ये वे निर्वाचन क्षेत्र हैं जिनकी सीमाएं आपने पहले ही तय कर ली हैं।”

उन्होंने युवाओं, किसानों और व्यापारियों की चिंताओं, और अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए परिसीमन (डिलिमिटेशन) ला रही है। जब युवा पीढ़ी रोजगार और नौकरियों की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है, तब सरकार उनका ध्यान भटकाने के लिए परिसीमन लेकर आ रही है।”

आगे उन्होंने कहा “उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी या देश की कोई भी अन्य राजनीतिक पार्टी महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ नहीं है। लेकिन, वे महिला आरक्षण के बहाने परिसीमन ला रहे हैं। वे पुरानी जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? जनसंख्या बढ़ गई है और उसका भौगोलिक वितरण भी बदल गया है। वे नवीनतम जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं?।

देश में लोकतंत्र को खत्म करने के लिए परिसीमन लाया जा रहा है। बीजेपी ने पहले ही एक नक्शा तैयार कर लिया है और उसी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं फिर से तय की जाएंगी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की साजिश रची है कि वे कभी सत्ता से बाहर न हों।”

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत लोकसभा को ‘परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026’ पर विचार करने की सिफारिश की। 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र से पहले यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रियात्मक आवश्यकता को पूरा करता है। यह सिफारिश केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक संशोधित विधायी पैकेज को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आई है।

इस संशोधित विधायी पैकेज में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा और राज्य विधानसभा सीटों में एक समान 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव के तहत, लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़कर 850 हो जाएगी, जबकि राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़कर 650 हो जाएगी।

प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का उद्देश्य 2029 के आम चुनावों से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना भी है। लोकसभा का चार दिवसीय सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक निर्धारित है, जबकि राज्यसभा की बैठक अलग से 2 दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में कार गिरने से 8 की मौत, 5 लोग घायल ....... अफगानिस्तान में बड़ा धमाका: एक स्कूल के बगल वाले घर में डायनामाइट फटने से 7 छात्रों की मौत, 97 घायल | हर रुकावट को खत्‍म कर के रहेंगे, हिम्‍मत अटूट और हौसला बुलंद है...महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का पोस्‍ट, बोले- सरकार वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध |      'तमिलनाडु के 3 साल के संघर्ष की एक बड़ी जीत...', परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का ऐलान, स्‍टालिन बोले- हमारी मांगों का रखा ख्‍याल | Gurugram में बिना वैध वीजा-पासपोर्ट रह रहे 27 बांग्लादेशी डिपोर्ट, ट्रेन से भेजे गए वापस .....,... BJP के लिए देश नहीं सिर्फ चुनाव जरूरी, Delimitation Bill पर Akhilesh Yadav का तीखा वार
Advertisement ×