जानिए कैसे ओरल हेल्थ का ख्याल रखती है इलायची

अक्सर खाना खाने के बाद या फिर मुंह से बदबू आने पर हम इलायची का सेवन करना पसंद करते हैं। यह ना केवल मुंह से आने वाली बदबू को दूर करती है, बल्कि ओरल हेल्थ का भी ख्याल रखती है। फिर चाहे वह खराब सांसों से लड़ना हो, मसूड़ों के दर्द को शांत करना हो या आपके दांतों को कैविटी से बचाना हो, यह बेहद ही कारगर है।

इसकी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ-साथ मसूड़ों की सूजन को कम करती है, जबकि इसका मीठा, मसालेदार स्वाद आपकी सांसों को बेहतरीन खुशबूदार बनाता है। साथ ही, इलायची चबाने से लार का उत्पादन भी बढ़ सकता है, जिससे आपका मुंह प्राकृतिक रूप से साफ रहता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि इलायची ओरल हेल्थ के लिए किस-किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकती है-

अक्सर लोग खाने के बाद इलायची चबाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है। इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल में एंटी-माइक्रोबायल प्रोपर्टीज होती हैं, जो सांसों की बदबू के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को मारती हैं। साथ ही, इसकी तेज़, मीठी खुशबू आपके मुंह को खुशबूदार बना देती है।

इलायची के नेचुरल कंपाउंड जैसे कि सिनेओल में एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं। वे आपके मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को टारगेट करके जो मसूड़ों में संक्रमण, कैविटी और अन्य दांत से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं।

अगर आपको मसूड़ों में सूजन महसूस हो रही है तो ऐसे में इलायची आपकी मदद कर सकती है। इसकी एंटी-इफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज सूजन को कम करके राहत प्रदान कर सकती है। इसकी फली को धीरे से चबाने से मसूड़ों की मालिश भी होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

इलायची बैक्टीरिया के विकास को कम करके और आपके मुंह में पीएच को बैलेंस करके, इलायची कैविटी के जोखिम को कम कर सकती है। यह आपके लिए किसी मिनी टूथ प्रोटेक्टर से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×