पेट की चर्बी कम करने और पतली कमर पाने के लिए करें 15 मिनट ये Exercises

आजकल लोग घंटो एक जगह पर बैठकर काम करते हैं। जिस कारण पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। खराब खानपान, फिजिकल एक्टिविटी में कमी और स्ट्रेस इसका मुख्य कारण है। बढ़ा हुआ पेट न सिर्फ दिखने में खराब लगता है, बल्कि यह ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट संबंधी बीमारियों की वजह भी बन सकती है। अगर आपके पास भी एक्सरसाइज के लिए अधिक समय नहीं है, या आप जमीन पर लेटकर वर्कआउट नहीं कर पाते हैं। तो आपके लिए खड़े होकर की जाने वाली एक्सरसाइज सबसे अच्छा ऑप्शन है। अगर आप रोजाना सिर्फ 15 से 20 मिनट तक यह आसान स्टैंडिंग एक्सरसाइज करते हैं, तो पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। साथ ही यह एक्सरसाइज जल्दी असर भी दिखाती हैं। तो आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में…

साइड बेंड एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब अपना एक हाथ ऊपर की ओर उठाएं और दूसरी ओर धीरे-धीरे झुकें। इस प्रोसेस को दूसरी ओर से दोहराएं। इस एक्सरसाइज को करने से आपके पेट और कमर का साइड फैट कम होता है और कमर भी पतली होती है।

स्टैंडिंग ट्विस्ट

स्टैंडिंग ट्विस्ट एक्सरसाइज करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और अपने शरीर को दाएं और बाएं घुमाएं। इसको करते समय अपने पेट को टाइट रखना चाहिए। इस आसान एक्सरसाइज को करने से पेट की मांसपेशियां सीधा काम करती हैं और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करती हैं।

हाई नीज एक काफी अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है। इसमें आपको अपनी जगह पर खड़े होकर दौड़ना होता है और घुटनों को जितना ज्यादा हो सके, उतना ऊपर उठाना है। इससे बहुत तेजी कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी भी कम होती है।

स्टैंडिंग किक

इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी जगह पर सीधे खड़े हो जाएं और आगे की ओर किक करें। आपको प्रयास करना है कि आपका पैर पेट की ऊंचाई तक जाए। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की चर्बी भी कम होती है।

स्टैंडिंग साइकिल क्रंच

इस एक्सरसाइज को करने के लिए खड़े होकर अपनी दाईं कोहनी को बाएं घुटने से मिलाने का प्रयास करें। फिर बाईं कोहनी को दाएं घुटने से मिलाएं। यह एक्सरसाइज पेट की चर्बी को कम करने में काफी कारगर मानी जाती है।

जंपिंग जैक

जंपिंग जैक एक बेहतरीन फुल बॉडी एक्सरसाइज है। इसमें आपको अपनी जगह पर कूदना होता है और कूदते हुए हाथों पैरों को फैलाना और बंद करना होता है। इससे आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इस एक्सरसाइज को करने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।

इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
UP के कुंडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने 3 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान .. बहनजी को आगे आना होगा पर वो आती ही नहीं हैं, मायावती से गठबंधन को लेकर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद | UP Election 2027 जीतने पर मुस्लिम और पिछड़े वर्ग से बनेंगे Deputy CM, हर महिला को 25 हजार रुपये, चंद्रशेखर-ओवैसी का वादा .. Azam का गंभीर आरोप, जेल में हमारे साथ ED और प्रशासन ने जुल्म की हदें पार कीं |      कांग्रेस ने बाबा साहेब की उपेक्षा की, सपा ने किया महापुरुषों का अपमान...संविधान गौरव दिवस पर बोले CM योगी ............ PM Modi और CM Yogi के दिन अब खत्म होने वाले हैं, लखनऊ रैली में गरजे Owaisi | SP ने UP Election 2027 के लिए जारी किया Manifesto, 25 लाख सरकारी नौकरियां, ग्रेजुएट्स बेरोजगार को ₹5,000 महीना देने का वादा .. Shashi Tharoor का बयान, सभी नागरिकों की समानता देश के भविष्य का आधार
Advertisement ×