सर्द रातों में मोजे पहनकर सोना सही या गलत? जानें नुकसान और फायदे

सर्दियों में ठंडी रातें न केवल नींद में खलल डालती हैं, बल्कि शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए भी चुनौतीपूर्ण होती हैं. ऐसे में कई लोग सोते समय मोजे पहनने का सहारा लेते हैं. हालांकि, यह आदत फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं.

एक्सपर्ट्स की राय जानकर आप तय कर सकते हैं कि ठंड में मोजे पहनकर सोना आपके लिए सही है या नहीं. आइए जानते हैं मोजे पहनकर सोने के फायदे और नुकसान.

सर्दियों में मोजे पहनने से शरीर का तापमान स्थिर रहता है, जिससे हाथ-पैर ठंडे नहीं होते और नींद बेहतर होती है.

मोजे पहनने से पैरों का तापमान स्थिर रहता है, जिससे दिमाग को यह संकेत मिलता है कि सोने का समय है. यह शरीर को आराम करने में मदद करता है और नींद जल्दी आती है.

अगर आप गंदे या टाइट मोजे पहनकर सोते हैं, तो यह त्वचा पर पसीना जमा होने की वजह से संक्रमण और फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है.

बहुत टाइट मोजे पहनने से खून के फ्लो में रुकावट हो सकता है, जिससे पैरों में झुनझुनी और सुन्नता महसूस हो सकती है.

अगर मोजे सिंथेटिक या नॉन-ब्रीदेबल फैब्रिक के बने हों, तो यह त्वचा में जलन और खुजली का कारण बन सकता है.

त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि मोजे पहनने से कोई नुकसान नहीं है, बशर्ते आप सही फैब्रिक और सही फिटिंग वाले मोजे पहनें. मोजे कॉटन या ऊन के होने चाहिए, जो सांस लेने वाले हों. सोने से पहले पैरों को साफ और सूखा रखना बेहद जरूरी है.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×