घर पर बनाएं हरा-भरा कबाब, सब करेंगे आपकी तारीफ

क्रिसमस पार्टी को शानदार बनाने के लिए आप घर पर ही बनाएं जायकेदार हरा भरा कबाब। आपको अपनी पार्टी के  लिए बाहर फूड ऑर्डर करने की जरुरत नहीं है। घर पर ही पार्टी के लिए बनाएं मस्त स्वादिष्ट हरा भरा कबाब। एक बार इस डिश को घर पर बना लिया तो सब लोग आपकी तारीफें करेंगे। अगर आप पार्टी में फटाफट बनने वाले स्नैक्स को सर्च कर रहे हैं, तो घर पर ही हरा भरा कबाब बना सकते हैं। इसे आप चटनी के साथ सर्व करें। आइए आपको रेसिपी बताते है।

– उबले आलू

– पालक

– मटर

– हरा धनिया

– भुना हुआ बेसन

– ब्रड क्रमप्स

– लहसुन

– अदरक

– हरी मिर्च

– काजू दो टुकड़े वाले

– जीरा

– नमक

– लाल मिर्च पाउडर

– गरम मसाला पाउडर

– अमचूर पाउडर

– घी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक और मटर को उबाल लें और फिर इसका पानी छान लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा डालें। फिर इसमें पालक और मटर को अच्छे से सेक लें। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी-मिर्च डाले। इसके बाद आप इस मिक्स को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में इन चीजों को अच्छे से पीस लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा हरा धनिया मिला सकते है। अब आलू को मैश करें और फिर इसमें पालक का पेस्ट डालें। सभी मसालों को मिक्स कर दें। इसमें आप भूनी हुई सूजी भी मिला सकते हैं। जब यह मिक्स हो जाए तो इसमें छोटी-छोटी टिक्की बनाएं और एक काजू का टुकड़ा ऊपर लगा लें। फिर आप कबाब को तवे पर सेक लें। चाहें डीप फ्राई कर लें। सभी कबाब सेक लें और आप हरी चटनी और सिरके वाली प्याज के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में घुसपैठ पर CM Himanta का बड़ा हमला, बोले- TMC की वजह से Border सुरक्षित नहीं है | विपक्ष ने नहीं उतारा उम्मीदवार, Rajya Sabha में Harivansh का फिर उपसभापति बनना लगभग तय | Shashi Tharoor का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- Women Reservation Bill की आड़ में यह Political Demonetisation है | Lok Sabha में Rahul Gandhi ने उठाया माइक का सवाल, Speaker Om Birla का तंज- सिर्फ आपका ही बंद होता है
Advertisement ×