पन्नू जैसे सैकड़ों पागल देखे हैं… ये खालिस्तानी महाकुंभ में आया तो मारकर भगा देंगे

अखाड़ा परिषद ने सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को समुदायों के बीच बंटवारा पैदा करने की कोशिश को लेकर बुधवार को आड़े हाथों लिया. उसने एक वीडियो में महाकुंभ को निशाना बनाने की कथित तौर पर धमकी दी है. सोमवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर में खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकवादी मारे गए जिसके बाद  महाकुंभ में प्रमुख स्नान तिथियों – 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और तीन फरवरी (बसंत पंचमी) को बाधित करने की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. इस वीडियो में आवाज खालिस्तान समर्थक पन्नू की बताई जा रही है.

यहां महाकुंभ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा,’पन्नू नाम का जो व्यक्ति है, अगर कहीं ये हमारे महाकुंभ में आया तो इसे मार-मारकर भगाया जाएगा. हमने ऐसे पागल सैकड़ों की संख्या में देखे हैं.’ उन्होंने आगे कहा,’यह महाकुंभ का मेला है. जितने भी सिख और हिंदू हैं, सभी एक हैं. पन्नू ने आपस में लोगों को बांटने वाली जो बात की है, वह ठीक नहीं है. सिख समाज ने ही सनातन धर्म को बचाए रखा है.’

पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SJF) का सरगना है और उसे भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है. इसके अलावा भी SFJ एक प्रतिबंधित संगठन है, जिसे भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए प्रतिबंधित कर दिया है. गुरपतवंत सिंह पन्नू इस संगठन का प्रमुख चेहरा है और वह ‘खालिस्तान’ नामक एक अलग सिख राष्ट्र के लिए प्रचार करता है. पन्नू और SFJ ने भारत में ‘रेफरेंडम 2020’ जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया, जो भारत सरकार के मुताबिक देश की अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×