उत्तर प्रदेश बांदा की सना परवीन ने पति पर लगाया लव जेहाद का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक पत्नी ने ही अपने पति पर ही लव जेहाद का आरोप लगा दिया है। पत्नी का आरोप है कि उसका शौहर दिल्ली में काम करता है और वहां वह फर्जी तरीके से अपना हिन्दू नाम रखकर हिन्दू लड़की को फंसाकर अपने पास रखे है। जिस लड़की के साथ उसका पति रह रहा है उससे यह सच्चाई छिपाई है। युवक की पत्नी ने पुलिस से शिकायत पत्र देते हुए बांदा की शहर कोतवाली में प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पता चला हैं कि जिला बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका ढाल के पास रहने वाली सना परवीन का निकाह 27 अक्तूबर 2022 को जनपद महोबा में चरखारी थानाक्षेत्र के तिलवापुरवा निवासी सलमान खान के साथ हुआ था। सना के मुताबिक, निकाह के बाद ससुरालियों ने उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना और भूखा रखना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी उसके पिता को हुई तो उन्होंने नाते-रिश्तेदारों के साथ पंचायत की। बहनोई हजरत ने धमकाते हुए सभी को भगा दिया। महिला ने का आरोप है कि हजरत अपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने गर्भावस्था के दौरान उसे घर से निकाला था।

पीड़िता सना परवीन फिलहाल मायके में रह रही है। यहां पर ही उसने बेटे को जन्म दिया, जोकि साल भर का हो गया है। पीड़िता ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में साफ लिखा है कि शौहर दिल्ली में नाम बदलकर रहता है। वहां एक हिन्दू लड़की को साथ रखे है। शक है कि अपना नाम बदलकर हिन्दू लड़कियों को फंसाने का काम करता है।

सना परवीन के मुताबिक, निकाह से ठीक तीन माह बाद ससुरालीजनों ने उसके माता-पिता से बाइक की मांग की थी। हालत सही न होने पर भी पिता ने जमीन गिरवी रखकर मांग पूरी की थी। निकाह के बाद एक लाख और मायका से लाने का दबा बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×