विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली छात्र छात्राओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

कानपुर। विवेकानंद पब्लिक इंटर कॉलेज बर्रा 8 में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा 12 तक के छात्रों ने भाग लिया और छात्र छात्राओं के द्वारा शानदार प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत किया   डायरेक्टर सुकर्ण चंदेल ने बताया कि बर्रा 8 क्षेत्र में इस तरीके का आयोजन होने से स्कूली बच्चों की प्रतिभा का संवर्धन होगा और भारत विश्व जगत पटल पर फिर से कानपुर की प्रतिभा का लोहा मनवाया जा सकेगा इस मौके पर आईआईटी कानपुर से आए हुए प्रोफेसर ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए हुए मॉडलों की प्रशंसा की सोलर प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को बताया स्कूली छात्रों के द्वारा बनाए गए सोलर प्रोजेक्ट को समझ उसकी प्रशंसा की गई।
विद्यालय के निदेशक सुकर्ण चंदेल  ने बताया की विद्यालय के छात्र नई टेक्नोलॉजी ए आई के माध्यम से कई प्रोजेक्ट बना रहे हैं और सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। प्रदर्शनी के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह की प्रतिमा पर छात्र छात्राओं सहित शिक्षको ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया डायरेक्टर सुकर्ण चंदेल ने स्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी बच्चों को देते हुए दो मिनट का मौन रखा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने अभिभावको एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर प्रदीप जी नीलिमा पाठक  अभिषेक तिवारी आदित्य प्रभास प्रभाकांत सौरभ सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×