मंदिर की दीवार पर 786 और अल्लाह लिखे जाने से माहौल गरमाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में नववर्ष के पहले ही दिन कुछ अराजक तत्वों ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश में शहर के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर की दीवार पर 786 और अल्लाह लिख दिया। जिससे क्षेत्रीय जनता और हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश पैदा गया। आनन-फानन में पुलिस मंदिर पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की दीवार पर लिखे शब्दों को मिटवा दिया। मगर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है कि आखिर किसने तनाव उत्पन्न करने का प्रयास किया। मंदिर के पुजारी ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा दुर्गा मंदिर की दीवार पर 786 और उर्दू में अल्लाह लिख दिया गया था, जब लोगों ने इसे देखा तो उनकी भावना को ठेस पहुंची। हिंदू संगठन से जुड़े लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए, उन्होंने पुलिस के सामने विरोध दर्ज कराया. फिलहाल, दीवार पर लिखे शब्दों को मिटवा दिया गया है।

बता दें कि पूरी घटना बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बिहारीपुर इलाके की है, जहां आला हजरत दरगाह से पहले एक प्राचीन मंदिर है। इसी मंदिर की दीवार पर कुछ शरारती लोगों ने इस्लामिक शब्द लिख दिये थे। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जैसे ही इलाके के लोगों ने देखा कि मंदिर पर कुछ लोगों ने ऐसा कुछ लिखा है तो यह खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई।फौरन हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया गया। मौके की नजाकत को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत ही मंदिर पर लिखे हुए शब्दों/अंकों को पेंट से मिटवा दिया। मंदिर के बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा ना लगा होने की वजह से आरोपियों का पता नहीं चल सका है. फिर भी पुलिस आसपास बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×