मुख्य विकास अधिकारी महोदया के औचक निरीक्षण के दौरान विकासखंड विधनू लेखाकार रहे अनुपस्थित, रोका गया वेतन

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन द्वारा तहसील घाटमपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुना गया। इसके उपरान्त निम्न विकास खण्ड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी व गजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहे।
               
विकास खण्ड घाटमपुर का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड के लेखाकार कपिल आर्य के अनुपस्थित रहने के कारण क्षेत्र पंचायत के अभिलेख नहीं देखे जा सके। इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया के द्वारा कपिल का वेतन, अभिलेख प्रस्तुत करने तक, रोकने के निर्देश दिये गये। खण्ड विकस अधिकारी, घाटमपुर को विकास खण्ड की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये। सहायक विकास अधिकारी (पं०) को निर्देश दिये गये कि फीड की गयी सूची के अनुसार व्यक्तिगत शौचालय का आवंटन शीघ्र किया जाय। विकास खण्ड परिसर में निष्प्रोज्य भवनों की नीलामी कर दी गयी है, जिनका अभी कुछ मलबा शेष है, जिसे बोलीदाता से तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये गये।
             
विकास खण्ड पतारा का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड में कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं जी०पी०एफ० पास बुक का अवलोकन किया गया, कतिपय कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं अपूर्ण पायी गयीं। सम्बन्धित पटल सहायक को चेतावनी निर्गत करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय उपस्थित गजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि सभी विकास खण्डों को सेवा पुस्तिकाएं एवं जी०पी०एफ० पास बुक तथा सेवा सम्बन्धी अन्य अभिलेखों को पूर्ण कर अवलोकित कराने हेतु विकास खण्डवार तिथियां निर्धारित पूर्व से की गयी हैं। मुख्य विकास अधिकारी महोदया के द्वारा यह भी कहा गया कि जनपद स्तर से कर्मचारियों को प्रदान की गयी चेतावनी, प्रतिकूल प्रविष्टि, एवं अन्य दण्डों को सम्बन्धित कर्मचारी की सेवा पुस्तिका में अनिवार्य रूप से चस्पा/अंकित किया जाय।
             
विकास खण्ड विधनू का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड में कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का अवलोकन करने पर अभिलेख सन्तोषजनक थे। विकास खण्ड बिधनू के लेखाकार बृजेश निरीक्षण के समय उपस्थित नहीं थे। इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया के द्वारा बृजेश का वेतन, अभिलेख प्रस्तुत करने तक, रोकने के निर्देश दिये गये। विकास खण्ड परिसर के तालाब की साफ-सफाई कराने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी, बिधनू को दिये गये तथा मनरेगा योजनान्तर्गत नहर से तालाब तक कच्चे नाले का निर्माण कराया जाय। तालाब के बीच के टापू पर लेमन ग्रास लगवाने के निर्देश दिये गये। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी को खेल मैदानों को विकसित करने, अमृत सरोवरों तथा नदी के पुनरूद्धार कराने के निर्देश दिये गये। उक्त के अतिरिक्त एन०आर०एम० योजना के अन्तर्गत सी०सी०एल०, ड्राई राशन फीडिंग, नये समूहों के गठन पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Hormuz पर USA और European देशों में पड़ी दरार? Trump बोले- NATO ज़रूरत पर साथ नहीं देता | जनता से शिक्षा, रोजगार और विकास का वादा, घुसपैठियों की जांच...बंगाल में पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 4 मई को जा रही TMC | मणिपुर में तनाव बढ़ा, दो बच्चों की मौत के विरोध में उतरा जनसैलाब, कर्फ्यू का उल्लंघन कर निकाली गईं रैलियां | Pakistan की मध्यस्थता पर Israel को संदेह! 'भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं'- राजदूत रूवेन अज़ार
Advertisement ×