गांव में हुई अनोखी शादी, बकरे पर बैठकर आया 12 साल का दूल्हा, भाभी से हो गई शादी

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के एक गांव में बेहद अनोखी शादी हुई है। टीकमगढ़ के एक गांव में अनोखी परंपरा निभाते हुए शादी की गई है। यहां एक 12 वर्ष के बच्चे की शादी कराई गई है। इस बच्चे की बारात घोड़ी की जगह बकरे पर बैठाकर निकाली गई है। गांव में ये परंपरा है जिसमें घोड़ी की जगह दूल्हे को बकरे पर बैठाया जाता है। परंपरा के मुताबिक बारात को शादी से पहले पूरे गांव में घूमाया जाता है। ये भी परंपरा है कि बच्चे की शादी उसकी भाभी से की जाती है।

जानकारी के मुताबिक ये शादी असल में नहीं की जाती है। परंपरा के लिए इस शादी को किया जाता है। जिस समाज में ये परंपरा की जाती है वो लोहिया समाज है, जहां 400 वर्षों से ऐसा किया जा रहा है। यहां परिवार के बड़े बेटे का कर्णछेदन शादी समारोह की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। कर्णछेदन के समय बड़े बेटे को दूल्हा बनते है। इसके बाद घोड़े की जगह बकरे पर उसकी बारात निकलती है। ये शादी ऐसी होती है जिसमें परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी के लोगों को बुलाया जाता है। शादी की रस्में पूरे विधि के साथ निभाई जाती है।

बीते दिनों ऐसी ही शादी यहां की गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये शादी प्रकाश अग्रवाल के बड़े पोते राघव के लिए ये आयोनजन किया था। शादी का ये समारोह उनके कर्णछेदन में हुआ था। इस दौरान स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने बारात में जमकर डांस किया और खुशियां मनाई। जमकर आतिशबाजी भी की गई।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब गांव में ऐसी शादी की गई है। सदियों से गांव में ये परंपरा चली आ रही है। कई पीढ़ियों ने इस कर्णछेदन की परंपरा को निभाया है। लोहिया समाज के लोग आज भी इस परंपरा का पालन कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×