मुस्लिम इलाके में बंद पड़े मंदिर का खुला ताला, लगे हर-हर महादेव के जयकारे

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मदनपुरा क्षेत्र में स्थित एक पुराने मंदिर को कई वर्षों के बाद फिर से खोला गया है। फिलहाल प्रशासन की देखरेख में इसकी सफाई चल रही है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस तैनात कर दिया गया है। एडीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि यहां एक मंदिर आज कई सालों बाद दोबारा खोला गया है। मंदिर की साफ-सफाई चल रही है। इंस्पेक्टर, सीओ सिटी और नगर पालिका की टीम वहां मौजूद है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरवनन ने बताया कि कई सालों बाद आज एक मंदिर दोबारा खोला गया है। प्रशासन की देखरेख में मंदिर की साफ-सफाई करायी जा रही है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए यहां पर्याप्त बल तैनात हैं। वाराणसी का मदनपुरा क्षेत्र मुस्लिम बहुल है। इस मंदिर को लेकर ताला बंद रहने की खबर पिछले दिनों सामने आई थी। प्रशासन की टीम ने भारी फोर्स के बीच मंदिर का ताला तोड़ा है। मंदिर में महादेव का शिवलिंग सामने आया है।

ताला खुलते ही लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। बताया जा रहा है कि बंद पड़े मंदिर के अंदर करीब ढाई फीट तक मलबा जम गया था, जिसे हटाने के बाद शिवलिंग दिखाई पड़े। इसके बाद शिवलिंग को गंगा जल से साफ किया गया। जानकारी के मुताबिक 40 साल से ये मंदिर बंद पड़ा था। स्थानीय हिंदू संगठनों और निवासियों की मांग पर प्रशासन ने इसके खोलने का कदम उठाया है। एक जानकार ने बताया कि काशी खण्ड में इस मंदिर का सिद्धेश्वर महादेव के रूप में जिक्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×