शीत लहर के कारण 13 जनवरी को स्कूल रहेंगे बंद : जिलाधिकारी कानपुर नगर

कानपुर। शीत लहर को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कानपुर नगर के सभी विद्यालयों (समस्त बोर्ड) के लिए आदेश दिए हैं।
कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 13 जनवरी 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जिन विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है वहां 13 जनवरी 2025 को शीतलहर के चलते विद्यार्थियों की कक्षाएं यथासंभव ऑनलाइन कराई जाए। ऑनलाइन व्यवस्था न होने पर कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का संचालन सुबह 10 से दोपहर 3 के बीच किया जाए।
लेकिन जिन विद्यालय द्वारा कक्षाएं संचालित किया जा रहा हो, उस विद्यालय द्वारा बच्चों को ठंड से बचाने के पर्याप्त उपाय भी किए जाने चाहिए। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कक्षाओं में हीटर की व्यवस्था भी स्कूल प्रबंधन को करना चाहिए। विद्यालय आ रहे बच्चों को ठंड से बचाव की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।
आदेश में यह भी कहा कि Classes/Practicals/Exams आदि के लिए विद्यार्थियों को बाहर खुले में नहीं बैठाया जाना चाहिए।
विद्यालय प्रशासन द्वारा शीत लहर को देखते हुए विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म पहने के लिए बाध्य न किया जाए। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बच्चों को भी सलाह दी की ऐसे गर्म कपड़े पहने जो ठंड से बचाव करने में सक्षम हो और ठंड से बचाव करने में सक्षम कपड़े ही पहनकर विद्यालय जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×