कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के संचालक मंडल की बैठक में आगामी 25 जनवरी को भव्य स्थापना दिवस समारोह मनाए जाने का लिया गया निर्णय

कानपुर।  केंद्र, राज्य एवं अन्य वर्गों के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा में संघर्षरत कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के संचालक मंडल की आवश्यक बैठक सी0बी0एल0 तिवारी यूनियन हाल, अर्मापुर इस्टेट, कानपुर में समिति के अध्यक्ष एवं बैंक के वरिष्ठ नेता का0 रजनीश गुप्ताजी की अध्यक्षता में सपन्न हुई।
जिसमें सर्वप्रथम महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए गत 08 दिसंबर, 2024 को हुई बैठक की स्वीकृति हेतु प्रस्तुत की, जिसकी स्वीकृत के साथ आगामी 25 जनवरी, 2025 को प्रस्तावित भव्य स्थापना दिवस समारोह गहोई भवन, साकेत नगर, कानपुर में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक हितों पर हो रहे कुठाराघात पर सविस्तार चर्चा कर भावी संघर्ष की रूपरेखा बनाई जायेगी। 
इस समारोह में मुख्य अथिति के रूप में शिक्षक विद्यायक मा0 राज बहादुर सिंह चंदेल के साथ अन्य विशिष्ट अथितियों को भी बुलाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त केन्द्रीयकर्मी संघर्ष कमेटी, शिक्षक-राज्य कर्मी संयुक्त संघर्ष कमेटी एवं सार्वजनिक क्षेत्रकर्मी संघर्ष कमेटी में सक्रिय वरिष्ठ नेताओं को नामित करने का निर्णय लिया गया।
जिसकी घोषणा स्थापना दिवस समारोह में की जाएगी। इसके अलावा संस्था में तन-मन-धन से सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले तथा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले संचालक मंडल के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं अन्य आजीवन सदस्यों का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया। अनेक संघो के प्रतिनिधियों को समन्वय समिति में सामान्य वार्षिक सदस्य के रूप में जोड़ने, विगत वर्ष की भांति बजट-2025 हेतु ज्ञापन/माँग पत्र शीध्र देने आदि सहित अन्य अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। अंत में कार्यकारी अध्यक्ष महोदय द्वारा अध्यक्ष एवं सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया, उसके बाद अध्यक्ष महोदय सफल बैठक के समापन की घोषणा की गई।
महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों में सर्वश्री अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल, मंत्री सुनील कुमार साहू, मंत्री अरविन्द द्विवेदी, संगठन मंत्री शिवेंदु श्रीवास्तव, संगठन मंत्री कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार भाटिया, अनिल बाजपेई, सुरेश सचान, छविलाल यादव, विनोद तिवारी, पी0 के0 शर्मा, सत्य प्रकाश तिवारी, रमाकांत गुप्ता, कामाख्या मिश्रा, आशीष बाजपेई, अशोक तिवारी, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×