हड्डियों को खोखला बना देता है एल्युमिनियम के बर्तन में पका खाना

अच्छी सेहत के लिए हेल्दी भोजन के साथ-साथ उसे पकाने का तरीका भी सही होना चाहिए. अगर आप खाने को गलत धातू के बर्तन में बनाते हैं या फिर खाते हैं तो इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है. जैसे प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाना बेहद हानिकारक माना जाता है. प्लास्टिक के अलावा एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना बनाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं किस बर्तन में खाना बनाना फायदेमंद होता है.

अधिकतर घरों में एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना बनता है, क्योंकि ये हीट का अच्छा कंडक्टर है. इसमें खाना तेजी से बनाया जा सकता है. एल्यूमिनियम बॉक्साइट का बना होता है. आयुर्वेद के अनुसार यह बर्तन आयरन और कैल्शियम को सोख लेता है. एल्यूमिनियम के बर्तन में पके भोजन का सेवन करने से हड्डियां कमजोर होती है. इसके अलावा लीवर और नर्वस सिस्टम पर भी असर पड़ता है. एल्यूमिनियम से बने प्रेशर कुकर में बने खाने के पोषक तत्व कम हो जाते हैं.

अधिकतर लोग एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना पकाते हैं इस लेख को पढ़ आपके जेहन में सवाल आ रहा होगा कि अगर एल्यूमिनियम नहीं तो कौन सा मेटल खाना पकाने के लिए बेस्ट है.

पीतल के बर्तन में खाना बनाना सेहत के लिए अच्छा होता है. पीतल के बर्तनों में बनाया हुआ खाना आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है. पीतल के बर्तन में पके हुए भोजन में जिंक की मात्रा अधिक होती है जो कि ब्लड काउंट को बढ़ाने में मददगार होता है.

पीतल के बर्तन में खाना बनाने या पकाने से सांस से संबंधी बीमारियां ठीक होती है. जिन लोगों को अस्थमा की परेशानी हैं वह पीतल के बर्तन में खाना बनाकर खा सकते हैं.

पीतल के बर्तन में ना केवल खाना पकाना बल्कि खाने का सेवन करना भी फायदेमंद होता है. पीतल के गिलास में रातभर पानी रख लें. अगले दिन सुबह इस पानी का सेवन करें. खाली पेट पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी.

पीतल के बर्तनों की सतह पर लंबे समय बाद ऑक्साइड की लेयर बन जाती है जो कि एसिडिक चीजें जैसे टमाटर, विनेगर और नींबू के साथ रिएक्शन करते हैं. कहा जाता है कि पीतल के बर्तनों में एसिडिक चीजों को नहीं पकाना चाहिए.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×