यूपी में योग्य घूमे बेरोजगार, पाकिस्तानी युवती बन गई सरकारी तीरमदार 

अपना यूपी  हमेशा अपने नए – नए कारनामों के लिए चर्चा में रहता है और इस बार तो चर्चा ही नहीं पूरा कारनामा है । योगी आदित्यनाथ के सरकार में जहां यूपी में हजारों बीएड टीईटी पास अब बेरोजगार और ओवरएज हो गए । उन्हें नौकरी नहीं और अब दर – दर की ठोकरे खा रहें वही इसी यूपी में पाकिस्तानी महिला सरकारी शिक्षक बन पूरे सिस्टम को मुंह चिढ़ा रही । उक्त महिला फर्जी दस्तावेजों के सहारे बरेली में नौ साल से नौकरी कर रही थी , अब जाकर विभाग ने किया बर्खास्त । आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला ने फर्जी दस्तावेज से बेसिक शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। उसने बरेली के फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र में तैनाती भी पा ली। हालाकि जांच में फर्जीवाड़ा साबित होने के बाद उसे अक्तूबर में निलंबित कर दिया गया था। विभाग ने अब जाकर उसकी सेवा समाप्त कर दी है। ऐसे न जाने कितने है जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हथियाई है पर ऑफिस में पैसे खिलाकर मामले को दबवाए बैठे है । कुछ के खिलाफ विभागीय अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द ऐसे समस्त को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। रामपुर शहर के बजरोही टोला में गली नंबर चार के मकान नंबर 20 की निवासी शुमायला खान पुत्री एसए खान पर जो कार्रवाई हुई है वह चौकाने वाली है । फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में धोखाधड़ी से नागरिकता छुपाने व फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
मीडिया के हवाले से बताया गया है कि शुमायला खान ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके बरेली के बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। फिलहाल वह यहां प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। उसकी नागरिकता को लेकर शिकायत की गई थी। आरोप था कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। इस मामले में विभाग ने उसके प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया था। एसडीएम सदर रामपुर से अपेक्षा की गई थी कि उनके कार्यालय से जारी बताया जा रहा सामान्य निवास प्रमाणपत्र की जांच करके रिपोर्ट दें। जनपद जौनपुर के पत्रकार और प्रदेश के मीडिया विश्लेषक पंकज सीबी मिश्रा ने बताया कि रामपुर के एसडीएम की जांच में साफ हुआ कि शुमायला का प्रमाणपत्र त्रुटिपूर्ण है, इसे बनवाने में जानकारी छुपाई गई है और शुमायला वास्तव में पाकिस्तानी नागरिक है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि साल 2015 में इनकी नियुक्ति हुई थी । एलआईयू जांच में पता चला कि इनके माता पिता पाकिस्तानी हैं । रामपुर की रहने वाली शुमायला के इस मामले में एसडीएम से वार्ता की गई । एसडीएम की ओर से जांच की गई और निवास प्रमाण पत्र निरस्त किया गया। इसके बाद आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई गई । तथ्य यह कि कभी लगा नहीं कि पाकिस्तानी हैं
स्कूल में कार्यरत प्रधान अध्यापक परम कृष्ण पाल ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए शुमायला की ज्वाइनिंग कराई गई थी । ऐसा तो कभी नहीं लगा था कि ऐसा कुछ होगा। कभी पाकिस्तान की बात नहीं की थी। रामपुर का ही एड्रेस बताती थीं । उनकी मम्मी भी बेसिक में ही थी । उन्होंने कहा कि पढ़ाने में भी अच्छी टीचर थीं । ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ कि वह पाकिस्तान को सपोर्ट करती है । यह जानकर थोड़ा हुआ कि उनकी नौकरी गई लेकिन उन्हें भी तथ्य नहीं छिपाने चाहिए थे । शुमायला खान का प्रमाण पत्र पिछली साल निरस्त कर दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा पर प्रमाण पत्र की सत्यता साबित न हो सकी। बीएसए ने तीन अक्तूबर 2024 को शुमायला खान को निलंबित कर दिया था। उसकी सेवा भी समाप्त कर दी गई है। अब बीएसए के निर्देश पर बीईओ भानु शंकर गंगवार ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है, शुमायला की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
पंकज सीबी मिश्रा/राजनीतिक विश्लेषक एवं पत्रकार, जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×