मॉर्डन फूड कल्चर बर्बाद कर रहा आपकी किडनी

इस तेज-रफ्तार जिंदगी में लोग सुविधा के लिए प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स पर अधिक निर्भर हो गए हैं. ये फूड स्वादिष्ट और सुविधाजनक तो होते हैं, लेकिन सेहत के लिए गंभीर खतरा भी बनते जा रहे हैं. खासतौर पर हमारी किडनी पर इनका असर खतरनाक हो सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि मॉर्डन फूड कल्चर से जुड़ी खराब आदतें किडनी से जुड़ी बीमारियों, खासतौर पर क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) का कारण बन सकती हैं.

डॉ.सौरभ पोखरियाल बताते हैं कि नमक वाले एडिटिव्स किडनी के लिए विशेष रूप से खतरनाक होते हैं, क्योंकि ये प्रोटीन यूरिया, ब्लड प्रेशर को अनियंत्रित करने और शरीर में फ्लूड ओवरलोड का कारण बन सकते हैं. वहीं, शुगर आधारित एडिटिव्स से यूरिक एसिड लेवल बढ़ता है, जो किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव डालता है. फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे एडिटिव्स भी किडनी की समस्या को गंभीर बना सकते हैं.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रोसेस्ड फूड्स की बजाय नैचुरल और अनप्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करें. ताजी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और घर में बना खाना किडनी की सेहत के लिए बेहतर ऑप्शन हैं.

चिप्स और पैकेज्ड स्नैक्स के बजाय कच्ची सब्जियां, सूखे मेवे, या घर में बने हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें.

सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह पानी या ताजा जूस पिएं. भोजन में नमक का बैलेंस उपयोग करें और ज्यादा मीठे फूड से बचें.

स्थानीय बाजार से ताजी सब्जियां और फल खरीदें. अपने खाने को अधिक प्राकृतिक और ताजा बनाने की कोशिश करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×