मंदिर में बिरयानी खाते पकड़े गए, भारी विवाद के बाद प्रशासन की आई शामत

शुक्रवार को तिरुमाला मंदिर में उस समय हंगामा मंच गया, जब मंदिर के अंदर कुछ लोगों को अंडा बिरयानी खाते हुए पकड़ा गया. वाईएसआरसीपी समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने अलीपिरी चेकपॉइंट पर सुरक्षा चूक को लेकर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की आलोचना की है. तिरुमाला में शराब, मांसाहारी भोजन, सिगरेट पीने और तंबाकू चबाने पर सख्त प्रतिबंध है लेकिन भक्तों के एक समूह को अंडा बिरयानी खाते हुए पकड़ा गया.

हालांकि यह नियम कई दशकों से प्रचलन में है, लेकिन शुक्रवार को तिरुमाला पहुंचे कुछ लोगों के एक समूह को रामबगीचा बस स्टैंड के पास अंडा बिरयानी खाते हुए पाया गया. साथी भक्तों ने तिरुमाला पुलिस को इसकी जानकारी दी और वे तुरंत मौके पर पहुंचे. जब तिरुमाला पुलिस ने उन्हें बताया कि तिरुमाला में अंडे और अन्य मांसाहारी भोजन का सेवन प्रतिबंधित है, तो भक्तों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. तिरुमाला पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी देने के बाद थोड़ दिया.

तिरुपति के सांसद डॉ एम गुरुमूर्ति ने भी घटना पर चिंता जाहिर की और टीटीडी मामलों को ठीक करने में मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू की ईमानदारी पर सवाल उठाया. तिरुपति के सांसद ने आरोप लगाया,’8 जनवरी को तिरुपति ट्रस्ट के इतिहास में सबसे भयानक भगदड़ में से एक की सूचना मिली और छह तीर्थयात्रियों की जान चली गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए.

राज्य सरकार ने टीटीडी के मुख्य सतर्कता और सुरक्षा अधिकारी और तिरुपति एसपी को स्थानांतरित कर दिया, लेकिन इन दो महत्वपूर्ण सुरक्षा पदों पर मुनासिब लोगों को नियुक्त नहीं किय.  इसके बजाय सरकार ने चित्तूर एसपी को टीटीडी सीवीएसओ और तिरुपति एसपी दोनों पदों के लिए प्रभारी बना दिया, जो साफतौर पर टीडीपी सरकार के ढीले रवैये को जाहिर करता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×