टेलीविजन सीरीज ‘वसुंधरा’ का पायलट एपिसोड हुआ लॉन्च

सपना फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्माता त्रय हरि ओम शर्मा, राम प्रसाद शर्मा और निशीथ एम टोलिया के द्वारा बहुप्रतीक्षित टेलीविजन सीरीज ‘वसुंधरा’ का पायलट एपिसोड मुंबई के मड आइलैंड स्थित ‘शुभम विला’ में बड़े ही धूमधाम से लॉन्च किया गया। यह शो राष्ट्रीय दूरदर्शन चैनल डीडी 1 पर प्रसारित किया जाएगा। नटवर चावड़ा इस सीरीज के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। वसुंधरा प्रसाद सोशल मीडिया पर अभिनय के क्षेत्र में चर्चित शख्शियत रही है।
इस शो के जरिए ‘वसुंधरा प्रसाद’ को पहली बार पेश किया जा रहा है, जिनकी अभिनय प्रतिभा पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक चंद्र सेन द्वारा निर्देशित सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा युक्त इस सीरीज के मुख्य कलाकार रणजीत, सुदेश बेरी, वर्षा उसगांवकर, सुधा चंद्रन, कोयलिया लहरी, स्मिता ओक, शहबाज खान,आदि ईरानी, राजू श्रेष्ठ, बबीता ठाकुर और मास्टर आयुष्मान आदि हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×