मैदे वाली चीजें खाने से बदन का कतरा-कतरा देता है बद्दुआ

आजकल मैदा से बनी चीजें हर किसी की पसंद बन गई हैं. नूडल्स, पास्ता, ब्रेड, पिज्जा, बर्गर, बिस्किट और समोसे जैसे कई फूड आइटम्स फाइन फ्लोर से बनते हैं. हालांकि, इनका अधिक सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. मैदा पोषण से भरपूर नहीं होता और ये शरीर में सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को पैदा कर सकता है. आइए जानते हैं कि हद से ज्यादा मैदा खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं और शरीर के किन हिस्सा पर इसका बुरा असर हो सकता है.

मैदा बहुत ज्यादा प्रोसेस किया हुआ आटा होता है, जिसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है. जब हम मैदा खाते हैं, तो यह पचने में समय लेता है और आंतों में चिपक सकता है. इससे कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक इसका सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है.

मैदा में हाई कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है, लेकिन ये शरीर को जरूरी पोषण नहीं देता. इसे खाने से खून में शुगर लेवल तेजी से बढ़ता और गिरता है, जिससे बार-बार भूख लगती है. यही वजह है कि जो लोग ज्यादा मैदा खाते हैं, उन्हें वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या होने लगती है.

मैदा शरीर में जल्दी पच जाता है और ग्लूकोज को तेजी से बढ़ा देता है. इससे इंसुलिन लेवल असंतुलित हो सकता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही शुगर के मरीज हैं, उन्हें मैदा बिल्कुल कम खाना चाहिए.

मैदा से बनी चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाती हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को कम करती हैं. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की बीमारियों के रिस्क में इजाफा हो सकता है. ज्यादा मैदा खाने से धमनियों में सूजन और ब्लॉकेज हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है.

मैदा को प्रोसेस करने के दौरान इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.

मैदा शरीर में इंसुलिन लेवल को प्रभावित करता है, जिससे हार्मोन इम्बैलेंस हो सकते हैं. इससे मुहांसे, स्किन एलर्जी, बालों का झड़ना और समय से पहले बुढ़ापा आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

1. मैदे की जगह गेहूं, बाजरा, ज्वार, मल्टीग्रेन आटा और ओट्स को प्रायोरिटी दें.
2. फाइबर बेस्ड फूड्स खाएं जिससे डाइजेशन अच्छा रहे.
3. मैदे से बनी चीजें जैसे बिस्किट, ब्रेड, पिज्जा और नूडल्स का कम सेवन करें.
4. हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट अपनाएं.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त 'सत्तू और पानी'  | UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द | West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा | AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन
Advertisement ×