अखिलेश यादव का दावा, महाकुंभ में हजार से ज्यादा श्रृद्धालु लापता

लोकसभा में पीएम मोदी के महाकुंभ वाले बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि हम सभी को महाकुंभ और कुंभ बार-बार याद आता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत सरकार ने महाकुंभ के आयोजन के लिए कितना बजट दिया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ यह व्यवस्था कर रहे थे कि वाहन कहां पार्क किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि लोगों को रोका जा रहा था, उन्हें सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा और उसके लोगों को कम से कम उन श्रद्धालुओं के परिवारों की मदद करनी चाहिए जिनके परिवार के सदस्य खो गए हैं और अभी भी करीब 1000 हिंदू लापता हैं। भाजपा को लापता 1000 हिंदुओं की जानकारी उनके परिवारों को देनी चाहिए। प्रयागराज में अभी भी पोस्टर लगे हुए हैं। यह दुखद है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार उन पोस्टरों को हटवा रही है। सरकार को कम से कम उन 1000 हिंदुओं को खोजने की कोशिश करनी चाहिए जो लापता हैं।

नागपुर हिंसा पर यादव ने कहा कि जहां भी ऐसे दंगे होते हैं, भाजपा उसका फायदा उठाना चाहती है, सब कुछ भाजपा के इशारे पर होता है। सुनने में आ रहा है कि (छत्रपति शिवाजी महाराज) का तिलक पैर के अंगूठे से किया गया। उत्तर प्रदेश में डीएसपी का घर जला दिया गया, सरकारी गाड़ी जला दी गई। शाहजहांपुर में भाजपा के लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सीतापुर में पत्रकार को गोली मार दी गई, इलाहाबाद में बेटी के साथ जो हुआ, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता, ये बड़े सवाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×