मेहमानों के लिए बनाएं 2 तरह की शानदार ठंडाई, जमकर होगी आपकी तारीफ

आज हम आपको दो खास तरह की ठंडाई की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसको आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं। इन स्वादिष्ट ठंडाई का फ्लेवर आपके मेहमानों को खुश कर देगा। तो आइए जानते हैं इनकी रेसिपी के बारे में।

रोज ठंडाई रेसिपी की सामग्री

दूध- 1 लीटर ठंडा

बादाम- (15-20 भीगे हुए)

काजू- (15-20 भीगे हुए)

चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच

मगज- आधा कटोरी (भीगे हुए)

खसखस- 1 बड़ा चम्मच

सौंफ- 1 बड़ा चम्मच

इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च- 10-12

गुलाब की पंखुड़ियां- 2 बड़े चम्मच (सूखी हुई)

चीनी- 2 बड़े चम्मच

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)

ऐसे बनाएं

सबसे पहले सभी मेवा को पानी में करीब 1-2 घंटे के लिए भिगोएं।

इसके बाद सभी चीजों को निकालकर गुलाब की पंखुड़ियां और शक्कर डालें।

अब इसको पीसकर पेस्ट बना लें।

जब पेस्ट बन जाए तो इसको बाउल में निकाल लें।

फिर किसी बड़े बर्तन में दो चम्मच यह पेस्ट डालकर ऊपर से ठंडा दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

इसको थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।

वहीं मेहमान के ने पर ठंडाई को गिलास में निकालें।

इसको ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियां से गार्निश कर सर्व करें।

पान ठंडाई रेसिपी की सामग्री

दूध- 1 लीटर

छोटी इलायची- 2-4

सौंफ- 1 चम्मच

काली मिर्च- 8-10

काजू

बादाम

पिस्ता

मगज- 1 कटोरी -(तरबूज के बीज भीगे हुए)

खसखस

केसर

पान के पत्ते- 3-4 (फ्रेश)

चीनी- 2 बड़े चम्मच

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)

ऐसे बनाएं

बादाम, मगज, खसखस, सभी मेवा और काली मिर्च को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

फिर पानी निकालकर उसमें पान के पत्ते, चीनी और सौंफ डालकर अच्छे से पीस लें।

वहीं एक कटोरी में केसर को दूध में भिगो दें।

अब सभी सामग्री को अच्छे से पीसकर एक बड़े जार में निकालें।

इसमें घुली हुई केसर और ऊपर से ठंडा दूध डालकर ग्राइंड करें।

इस आसान तरीके से पान ठंडाई बनकर तैयार हो जाएगी।

आप इसको थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।

मेहमान के आने पर इसमें केसर और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×