पैन इंडिया फिल्म ‘कंतारा : चैप्टर 1’ पूर्णता की ओर अग्रसर…….! फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी….!

होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बन रही पैन इंडिया फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग तेजगति से जारी है। यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कंतारा’ की प्रीक्वल है। सिने दर्शक इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और यह फिल्म अपने आप में भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग कुंडापुरा (साउथ) से करीब 20 किलोमीटर दूर हो रही है। ये फिल्म अपने फाइनल स्टेज में है। मेकर्स ने इस फिल्म में एक भव्य युद्ध सीन शामिल किया है, जिसे नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट्स की टीम ने मिलकर तैयार किया है। इस सीक्वेंस के लिए 500 से ज्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स को हायर किया गया है, जिन्होंने अब तक का सबसे अलग और धमाकेदार एक्शन सीन तैयार किया है। इस पावर-पैक्ड सीक्वेंस में 3000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीक्वेंसेज़ में से एक बनाता है। सिनेदर्शकों को फिल्म के माध्यम से आधुनिक विज़ुअल और सिनेमैटिक अनुभव का दिव्य आनंद लेने का मौका मिलेगा। 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म में साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी एक थ्रिलिंग और इंटेंस अवतार में नजर आयेंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×