2025 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म ‘फ़तेह’ का वर्ल्ड प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 22 जून को रात 8 बजे…..!

शक्ति सागर प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित और अजय धामा द्वारा सह-निर्मित, 2025 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म ‘फ़तेह’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर ‘स्टार गोल्ड’ चैनल पर 22 जून को रात 8 बजे होगा। इस फ़िल्म में सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ नसीरुद्दीन शाह , जैकलीन फर्नांडीज़ , विजय राज और दिव्येंदु भट्टाचार्य हैं। अभिनेता सोनू सूद ने ही इस जासूसी थ्रिलर फिल्म की कहानी को लिखा है और निर्देशित किया है। ‘फ़तेह’ की कहानी है फ़तेह सिंह की जो एक भूतपूर्व स्पेशल ऑप्स ऑफिसर है। जब एक मासूम लड़की को साइबर क्राइम गैंग अगवा कर लेता है, तो वो फिर से अपने जूते पहनता है और निकल पड़ता है एक मिशन पर। ये बचाव की कोशिश जल्द ही एक बड़ी जंग बन जाती है – डिजिटल दुनिया के खतरनाक अपराधियों के खिलाफ। एक अकेला योद्धा, सामने खतरनाक साइबर माफिया…..! कौन जीतेगा ये जंग …? इस सवाल के जवाब के साथ साथ साइबर क्राइम से जुड़े कई तरह के सवालों का जवाब सिनेदर्शकों को इस थ्रिलर फिल्म में मिलेगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×