जिलाधिकारी ने “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ करते हुए छात्रों का टीका कर किया स्वागत

कानपुर। नगर के समस्त प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई। लगभग 1.25 लाख नामांकित बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विद्यालयों की ओर रुख किया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता और समर्पण का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत हुआ।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कर्नलगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय भैंसिया हाता में “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ करते हुए नन्हे छात्रों का टीका कर स्वागत किया। उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पुस्तकें, पेन और “चाकलेट” आदि भेंट किए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा:
“बच्चो, मन लगाकर पढ़ाई करें, यही समय है जब आप अपने भविष्य की नींव मजबूत कर सकते हैं। देश को आप जैसे होनहारों की आवश्यकता है।”जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 54 छात्र पंजीकृत हैं। उन्होंने बच्चों को संख्या वृद्धि बढ़ाने हेतु प्रधानाचार्य को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में दिव्यांग अनुकूल शौचालय, स्वच्छ पेयजल की सुविधा, कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम द्वारा कराया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि “मैं समस्त अध्यापकगण, जो वास्तव में मां सरस्वती के प्रतिनिधि हैं, से अपील करता हूं कि वे पूर्ण निष्ठा और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही, अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।”
“मैं सभी अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को नवशैक्षिक सत्र के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। विश्वास है कि शिक्षा विभाग और सहयोगी संस्थाएं मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयीय सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।”
उन्होंने कहा कि इस वर्ष निदेशालय के समन्वित प्रयासों से सभी विद्यार्थियों को समय पर किताबें और शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे सत्र की शुरुआत व्यवस्थित एवं सकारात्मक ढंग से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×