मोदी सरकार का जनता को बड़ा तोहफा, जीएसटी कम होने से कई चीजें होंगी 10% सस्ती

दिवाली से पहले भारत सरकार आम जनता को बड़ा तोहफा देने जा रही है। तभी तो 2017 के बाद मोदी सरकार ने पहली बार GST स्लैब में बदलाव करने का फैसला किया है। 2017 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया था। इसके बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर सुधार हो सकता है। इससे कई चीजें सस्ती होंगी।

सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, जिन प्रोडक्ट्स पर वर्तमान में 12% कर लगता है, उनमें से 99% उत्पाद 5% के स्लैब में आ सकते हैं। इसी तरह से 28% कैटेगरी की 90% वस्तुओं को 18% के स्लैब में लाने का प्रस्ताव है। इसलिए, रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुओं पर कर दरों में भारी कमी आएगी।

जिन उत्पादों के सस्ते होने की उम्मीद है, उनमें चीनी, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, स्नैक्स, साबुन, हेयर ऑयल, टूथब्रश, रेडीमेड कपड़े, जूते-चप्पल, बुनियादी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और खाना पकाने के बर्तन शामिल हैं। इसके साथ ही, तंबाकू, पान मसाला और ऑनलाइन गेमिंग जैसी वस्तुओं पर 40% का नया जीएसटी स्लैब प्रस्तावित किया गया है, जिससे ये और महंगे हो जाएंगे।

बता दें, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला से जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया था। यह कदम PM मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में की गई घोषणा के अनुरूप है। उन्होंने इस दिवाली देश के लोगों को एक बड़ा तोहफा देने का वादा किया था।

पीएम मोदी ने लाल किले से कहा, “इस दिवाली, मैं आपके लिए इसे डबल दिवाली बनाने जा रहा हूं। आम आदमी की जरूरतों पर लगने वाले करों में भारी कमी की जाएगी और रोजमर्रा की चीजें बहुत सस्ती हो जाएंगी। हमारे एमएसएमई, हमारे छोटे उद्यमियों को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। इससे अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×