धीरेंद्र शास्त्री ने कर डाली बड़ी मांग… मांस-मदिरा की दुकान मथुरा-वृंदावन में हो बंद

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश और कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें दुनिया बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जानती है, उन्होंने कहा है कि वे हिंदू एकता के लिए 170 किमी. की पदयात्रा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ब्रज (मथुरा, वृंदावन समेत भगवान कृष्ण की लीला स्थली) में मांस-मदिरा की दुकानें बंद हों, यमुना नदी शुद्ध हो।

बता दें कि कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी कथा सुनने लाखों की संख्या में लोग आते हैं। वे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी कथा कहते हैं और लोगों को सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति जागृत करते हैं। इस बीच अब उन्होंने हिंदू एकता के लिए 170 किमी. की पदयात्रा का ऐलान किया है।

हिंदू एकता के लिए 170 किमी. की पदयात्रा  निकालेंगे – धीरेंद्र शास्त्री

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के वृंदावन के कृष्ण कृपा धाम में सोमवार को बैठक हुई है। इसमें इस 170 किलो मीटर की यात्रा पर चर्चा की गई। इस खास मौके पर पं. धीरेंद्र शास्त्री के अलावा कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज, BJP सांसद मनोज तिवारी समेत 200 से ज्यादा साधु-संत पहुंचे हैं। इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ब्रज में मांस-मदिरा की दुकानें बंद हों, यमुना नदी शुद्ध हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिंदू एकता के लिए 170 किमी. की पदयात्रा  निकालेंगे।

7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होकर यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक और ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होकर 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी। करीब 170 किमी की यह पदयात्रा 10 दिन में पूरी होगी। इस पदयात्रा को बागेश्वर-बांके बिहारी मिलन ‘सनातन हिंदू एकता’ नाम दिया है। बैठक में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस यात्रा के जरिए हम हिंदू राष्ट्र बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रज में मांस-मदिरा की दुकानें बंद हों। यमुना शुद्ध हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×