अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

  • विधिक सहायता शिविर में बंदियों को किया जागरूक
कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रेषित एक्शन प्लान तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री चवन प्रकाश के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री कमलेश कुमार मौर्य ने आज जिला कारागार, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा जमानत योग्य विचाराधीन बंदियों की शीघ्र रिहाई हेतु उपस्थित जेल अधीक्षक एवं चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अस्पताल, कैंटीन, पुरुष एवं महिला बैरकों तथा कैदियों के पुनर्वास संबंधी कार्यों का भी विस्तार से निरीक्षण किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल को ऐसे बंदियों की जमानत संबंधी प्रकरणों में त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
पाकशाला और कैंटीन का निरीक्षण करते हुए अपर जिला जज/सचिव ने खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि कैंटीन में लगाए गए फूड बोर्ड स्पष्ट एवं विस्तृत रूप से प्रदर्शित किए जाएँ, ताकि वहां कार्यरत लोगों को खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध हो सके।
जेल लीगल एड क्लिनिक के बाहर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिला जज/सचिव द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याएँ सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×