संचारी रोगों की सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दें…. तत्काल की जाती है आवश्यक कार्यवाही : मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने अवगत कराया कि जनपद में वी०बी०डी० (Vector Borne Disease) टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में एण्टोमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशी छिड़काव तथा प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियाँ की गईं। टीमों ने जनसामान्य से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी एकत्र न होने दें, जलभराव वाली जगहों पर जला हुआ मोबिल ऑयल अथवा केरोसीन ऑयल डालें, खुली त्वचा पर प्राकृतिक मच्छर निरोधक क्रीम का उपयोग करें तथा शरीर के अधिकांश भागों को कपड़ों से ढक कर रखें। साथ ही, लोगों को वाहक जनित एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
ब्लॉक पतारा के ग्राम रंजीतपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 50 सामान्य रोगियों को औषधि वितरित कर उपचार प्रदान किया गया। शिविर में 30 रोगियों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई, जिनकी सभी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई।
इसी प्रकार, ब्लॉक भीतरगांव के ग्राम मढेपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 28 सामान्य रोगियों को औषधि प्रदान की गई तथा सभी 28 रोगियों की मलेरिया और डेंगू की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव प्राप्त हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संचारी रोगों से संबंधित सूचना देने अथवा जानकारी प्राप्त करने हेतु परेड स्थित यू.एच.एम. चिकित्सालय के कन्ट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 9335301096 संचालित है। सूचना पर सम्बन्धित क्षेत्र में तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाती है।
इसके अतिरिक्त, नगर निगम स्थित कन्ट्रोल रूम में भी हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004, 0512-2526005 कार्यरत हैं, जिन पर सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×