राष्ट्रीय पॉलिटेक्निक कानपुर में “साइबर क्राइम और साइबर लॉ” पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ आयोजित

कानपुर। राष्ट्रीय पॉलिटेक्निक कानपुर में महिला कल्याण समिति द्वारा “साइबर क्राइम और साइबर लॉ” विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएसजेएम यूनिवर्सिटी, कानपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर मेघना बाजपेई ने छात्राओं को साइबर अपराध और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद के कुशल निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष अर्चना भारतीय सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं। यह आयोजन छात्राओं को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने और साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×