स्कूटी सवार ने शिक्षिका पर फेंका तेजाब…. मातम में बदलीं खुशी की शहनाइयां

उत्तर प्रदेश के संभल में एक टीचर पर एसिड अटैक की सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्कूल से घर लौट रहीं शिक्षिका पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। शख्स स्कूटी पर सवार होकर आया था। जैसे ही लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, वो मौके से फरार हो गया। घटना में टीचर बुरी तरह से झुलस गईं। महिला की दो महीने बाद शादी होनी है।

स्कूल से लौट रही थीं शिक्षिका, तभी…

मामला नखासा थाना इलाके के गांव देहपा का है। शिक्षिका हर रोज की तरह स्कूल गई थीं। वो स्कूल में पढ़ाने के बाद वापस लौट रही थीं। तभी स्कूटी सवार हेलमेट लगाए एक युवक वहां आया और शिक्षिका पर एसिड अटैक कर दिया। जानकारी के अनुसार हमलावर ने टीचर के चेहरे और पेट पर एसिड फेंका। हमले के चलते महिला टीचर सड़क पर ही गिर गई।

पुलिस ने दर्ज किया पीड़िता का बयान

घटना के बाद जैसे ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो स्कूटी सवार युवक मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से महिला को घर पहुंचाया गया, जिसके बाद एसिड अटैक की घटना की जानकारी परिजनों को मिली। झुलसी हुई हालत में परिजन शिक्षिका को लेकर संभल जिला अस्पताल पहुंचे।  यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि घटना में शिक्षिका करीब 25 से 30 प्रतिशत झुलस गई। वहीं, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए।

जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

मामले में संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का बयान सामने भी आया है। उन्होंने बताया कि जब टीचर स्कूल से घर आ रही थी, तभी स्कूटी सवार ने उन पर कैमिकल अटैक किया। हमले में महिला घायल हुई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। प्रथम दृष्यता ऐसा लग रहा है कि वारदात को किसी परिचित ने अंजाम दिया। हमलावर युवक को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×