साइक्लोथान कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अधिकार और सुरक्षा की दी गई जानकारी

कानपुर। मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं सेवा पखवाड़ा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के अंतर्गत कौशल्या देवी इंटर कॉलेज, कानपुर में साइक्लोथान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपनिदेशक, कानपुर मंडल और जिला प्रोबेशन अधिकारी, कानपुर नगर के निर्देशानुसार प्रधानाचार्या स्मिता तिवारी के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना (सामान्य और निराश्रित महिला योजना) सहित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्डलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1096 (मुख्यमंत्री पोर्टल), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर सुरक्षा) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम और पोक्सो एक्ट जैसे कानूनों की जानकारी दी गई।
महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन समन्वयक मोनिका यादव उपाध्याय, जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शुक्ला, रागनी श्रीवास्तव तथा लगभग 143 छात्राएं और 22 अध्यापिकाएं प्रधानाचार्य सहित उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सशक्त बनाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×