खाद्य विभाग टीम ने आलू को गेरु व रसायन युक्त कलर से रंगते हुए पकड़ा

  • मौके पर मौजूद 130 किलो रंगीन रखा हुआ आलू सीज किया गया
  • आलू रंगने के लिए रखा गया 10 किलो रंगीन पाउडर जांच के लिए भेजा गया
  • मिलावटखोरों पर पैनी नज़र रखें – जिलाधिकारी की -मुहिम का हिस्सा बनें
कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में आगामी नवरात्रि/दशहरा पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद में विशेष अभियान संचालित किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों/निर्माण स्थलों से कुल 26 खाद्य नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए।
जिलाधिकारी की आमजन से अपील
जनपदवासी अपने आस-पास यदि कहीं मिलावटी सामग्री का विक्रय, पैकेजिंग अथवा भंडारण होते पाते हैं, तो कृपया इसकी सूचना सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के मोबाइल नम्बर 90442 61361 पर दें।
मिलावटखोरी पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी की इस मुहिम का हिस्सा बनें।
आपकी दी गई सूचना की पूर्ण गोपनीयता रखते हुए विभाग द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
संकलित नमूनों का विवरण 
राइस ब्रान ऑयल (बिल्हौर बाजार) – 3 नमूने
गाय का घी (श्याम नगर) – 1 नमूना
बेसन (तलाक महल/ट्रांसपोर्ट नगर) – 3 नमूने
काजू (तलाक महल) – 1 नमूना
सरसों का तेल (तलाक महल) – 1 नमूना
ब्लैक रेसीन, अरेबियन डेट्स, रॉ पीनट्स (बर्रा-5) – 3 नमूने
साबूदाना (साकेत नगर/ट्रांसपोर्ट नगर/सजेती) – 3 नमूने
मूंगफली दाना (ट्रांसपोर्ट नगर) – 1 नमूना
पनीर (हंसपुरम) – 1 नमूना
कूट्टू आटा व ग्रीन रेसीन (नौबस्ता) – 2 नमूने
भैंस का दूध (सूतरखाना) – 3 नमूने
आलू (बिल्हौर) – 2 नमूने
अपमिश्रक (तहसील बिल्हौर) – 2 नमूने
कुल 26 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विशेष प्रवर्तन कार्यवाही 
आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशानुसार तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देश से आलू एवं खाद्य तेल में मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष निरीक्षण किया गया।
बीबीपुर, बिल्हौर में खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा रसायनयुक्त रंगीन आलू विक्रय हेतु तैयार किया जा रहा था। मौके से 130 बोरी (6500 किलो, अनुमानित लागत रु. 78,000/-) आलू सीज किए गए तथा 10 किलो रंगीन पाउडर का नमूना संग्रहित कर विश्लेषण हेतु भेजा गया।
सिंघौली, तहसील बिल्हौर में संदेह के आधार पर 94 पैकेट (प्रति पैकेट 50 किलो) रंगीन आलू अनुमानित मूल्य रु. 23,500/- सीज किए गए।
बिल्हौर बाजार में 894 लीटर राइस ब्रान ऑयल (अनुमानित मूल्य रु. 1,04,508/-) सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×