विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला में बताए गुस्से पर काबू पाने के गुर

कानपुर। युवाओं में बढ़ती गुस्से की प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए मनोविज्ञान की सरल तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है। यह संदेश पीपीएन पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में दिया गया। कार्यशाला का आयोजन विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य की मजबूती के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना और डिजिटल तकनीक का संतुलित प्रयोग करना आवश्यक है। परिवार, संस्था और समाज मिलकर ही युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बना सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने परिवार और समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर बल दिया। कार्यशाला में मनोसृजन संस्था के मनोवैज्ञानिक आशीष पांडे और उनकी टीम ने “एंगर आइसबर्ग” और “एंगर बर्स्ट” जैसी तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक प्राप्त मेधावियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही स्टार्टअप जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व विद्यार्थी तुषार त्रिवेदी (भारत टेक) और ऋचा शुक्ला (स्कारलेट ब्लिंक व नॉसीप्लास्ट) को भी सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता का परिचय डॉ. रिजवाना ने कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनु चौहान ने किया। संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. आभा सिंह ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×