90% लोगों को नहीं होगा पता…. चाय बनाते समय पत्ती कब डालें?

भारत में चाय सिर्फ चाय नहीं है, एक अहसास है, खासकर सुबह की वो सर्दी वाली चाय, जिसे बनाने के लिए अदरक की कूटने की आवाज और चाय पत्ती-इलायची की वो खुशबू जो राहत पहुंचाती है, एक सुकून का एहसास करवाती है, गर्म गर्म चाय अपने परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर, शांति से पीने का मजा ही कुछ और है। अपने भारत के हर राज्य में चाय को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय बनाने का सही तरीका क्या है? ज्यादातर लोग चाय बनाने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल करते हैं, जिससे चाय का स्वाद खराब हो जाता है।

बनाने का सही तरीका

बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबालें।

जब पानी उबलने लगे, तब उसमें चाय पत्ती डालें। इसे 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि उसका पूरा फ्लेवर पानी में उतर आए।

इसके बाद चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

दूध डालने का सही समय?

जब पानी, पत्ती और चीनी अपना काम कर चुके हों, तब बारी आती है दूध की। अब दूध डालें और चाय को धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकने दें। धीरे-धीरे इसका रंग गाढ़ा और आकर्षक हो जाएगा।

चाय को गाढ़ा बनाने के लिए क्या डालें?

अगर आप कड़क और गाढ़ी चाय के दीवाने हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। पानी कम और दूध थोड़ा ज्यादा डालें। चाय को धीमी आंच पर थोड़ा ज्यादा पकाएं ताकि फ्लेवर गहराई से तैयार हो। साथ ही एक चुटकी इलायची पाउडर या थोड़ा सा अदरक डालें, इससे चाय का टेस्ट और भी बेहतर और क्रीमी लगता है।

चाय में स्वाद कैसे डालें?

अगर आप अपनी रोज की चाय में थोड़ा ट्विस्ट चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स ट्राय करें। अदरक और इलायची मिलाकर मसाला चाय बनाएं। तुलसी की पत्तियां डालें तो इम्युनिटी बढ़ेगी। एक चुटकी दालचीनी या लौंग डालने से भी आपकी चाय में गर्माहट और रिलैक्सिंग फ्लेवर आ सकता है। जो आपको किसी भी टेंशन को भूलने में मदद करेगा।

चाय बनाने का सही तरीका जानने से आप अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी चाय के साथ कर सकते हैं। चाय को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए सही तरीके का इस्तेमाल करें और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×