मासिक बैठके, सीखने और आगे बढ़ने का एक सार्थक अवसर : खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला

पंकज सीबी मिश्रा / जौनपुर 
करंजाकला। जनपद जौनपुर के करंजाकला  स्थित कम्पोजिट विद्यालय हकारीपुर में मासिक शिक्षक संकुल बैठक आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला,  श्रवण कुमार रहें।  बैठक की अध्यक्षता न्याय पंचायत कलीचाबाद की वरिष्ठतम शिक्षिका सविता सिंह ने किया । कार्यक्रम का प्रारंभ मासिक बैठक की आयोजिका शिक्षक संकुल निशा मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत, अभिनंदन पुष्प गुच्छ एवम मोमेंटम द्वारा की। इसी क्रम में शिक्षक मो0 इमरान अली ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सविता सिंह को प्राथमिक महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष अर्चना सिंह एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका साधना श्रीवास्तव नें माल्यर्पण एवं मोमेंटम देकर किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा  कि इस तरह के आयोजन से सीखने ,साझा करने एवम आगे बढ़ने का एक सार्थक अवसर मिलता है। मुख्य अतिथि ने शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जोर देते हुए कहा कि आप शिक्षक अभिभावकों के साथ संवाद अवश्य करे। बैठक में निपुण विद्यालय, प्रेरणा ऐप आदि विषयों पर शिक्षक संकुल द्वारा विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सविता सिंह ने कहा कि छात्रों की उपस्थिति, शैक्षिक वातावरण एवम पर्यावरण अनुकूलता के विषय मे शिक्षक छात्रो को अवगत कराते रहे।
बैठक में एआरपी नीलेश उपाध्याय, साहबलाल यादव, सौरभ, शिवचंद, विजय प्रताप, अर्चना सिंह, शाद, सत्यप्रकाश, आनंद कुमार, राजेश यादव, भावना, रागिनी, नीलम, रीना, स्मिता, जूही, विद्या आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मो0 इमरान द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×