सजेती क्षेत्र के अनूपुर मोड़ पर चला संयुक्त प्रवर्तन अभियान, 50 वाहनों के चालान के साथ 10 डंपर किए गए सीज

  • पुलिस फोर्स और परिवहन विभाग की टीम ने की भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई 
कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के तहत रात्रि घाटमपुर तहसील और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने थाना सजेती क्षेत्र के अनूपुर मोड़ पर बड़े स्तर पर प्रवर्तन अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत और परिवहन विभाग से एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स और परिवहन विभाग की टीम ने भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान 10 भारी वाहन/डंपर सीज किए गए, जबकि 50 डंपरों का चालान किया गया। टीम ने जिन अनियमितताओं पर कार्रवाई की, उनमें शामिल रहीं—बिना नंबर प्लेट के वाहन, नंबर प्लेट छिपाकर चलाना, ओवरलोडिंग, टैक्स जमा न करना, बिना तिरपाल मिनरल्स का परिवहन और प्रदूषण प्रमाणपत्र न प्रस्तुत करना।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा और अनुशासित परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाना बताया गया। अधिकारियों के अनुसार, बिना नंबर प्लेट या धुंधले/ढके हुए नंबर प्लेट वाले वाहन दुर्घटना के बाद पहचान से बच जाते थे, जिससे ‘हिट एंड रन’ की घटनाएं बढ़ रही थीं। ओवरलोडिंग से सड़कें भी तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही थीं और दुर्घटना का जोखिम बढ़ रहा था। इस अभियान से ऐसे वाहनों पर प्रभावी रोक लगेगी।
उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा और अनुशासित परिवहन प्रणाली बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा ने बताया कि सड़क मार्ग पर चल रहे वाहनों की अनियमितताओं को रोकना और लोगों को सुरक्षित व सुगम यातायात उपलब्ध कराना ही इस प्रवर्तन का उद्देश्य है। वाहन चालकों से अपेक्षा है कि वे परिवहन नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×