नहीं थम रहा नरसंहार….. बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जेस्सोर के मनीरामपुर में एक हिंदू युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह क्रूर घटना सोमवार शाम करीब 5:45 बजे उपजिला के यूनियन नंबर 17 के कपालिया बाजार इलाके में हुई। मृतक की पहचान केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव के रहने वाले और तुषारकांति बैरागी के बेटे राणा प्रताप (45) के रूप में हुई है।

पता चला है कि सोमवार को लगभग 5:45 बजे, अज्ञात व्यक्ति ने राणा प्रताप पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब राणा प्रताप बाजार में मौजूद थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल है। मनीरामपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।

घटना की पुष्टि करते हुए ऑफिसर-इन-चार्ज राजीउल्लाह खान ने कहा, “हम मौके पर हैं। शव को बरामद करने और पोस्टमार्टम करने की तैयारी चल रही है।” हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि यह हत्या पिछले तीन हफ्तों में बांग्लादेश में हुई ऐसी पांचवीं हिंसक घटना है।

इससे पहले बांग्लादेश में एक और हिंदू पर भीड़ ने हमला कर दिया था। 50 साल के खोकन दास को धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा गया, चाकू से गोदा गया और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। यह भयानक घटना 31 दिसंबर को शरियतपुर जिले में हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, खोकन दास बस से घर जा रहे थे जब भीड़ ने उन्हें घेर लिया, उन पर हमला किया, उन्हें पीट-पीटकर बेहोश कर दिया और जिंदा जलाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×