नशेड़ी बेटे ने की मां-पत्‍नी की हत्या…. सिर कूच खाता रहा खोपड़ी का मांस

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर हर कोई सन्न है। यहां के अहिरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव में नशे का विरोध करने से नाराज वहशी बेटे ने भारी वस्तु, मच्छरदानी के लिए बने सरिया लगे पिलर से सिर कूच कर वृद्ध मां की हत्या कर दी। चीख सुनकर जब पत्‍नी पहुंची तो  उसने उसे सिर कूचकर मार डाला। मां व पत्नी की हत्या कर आरोपित दरवाजे पर बैठा रहा। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ा। मौके से खून से सना भारी वस्तु बरामद हुआ है।

मृतका की पहचान रूना देवी (मां- 60) और प्रियंका (पत्‍नी-28) के रूप में हुई है। वहीं हत्यारे की शिनाख्‍त सिकंदर गुप्ता के तौर पर हुई है। सीओ कुंदन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस आरोपित को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फारेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। दो हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक अहिरौली बाजार के परसा के 30 वर्ष का सिंकदर गुप्ता नशे का आदी है।

बताया जा रहा कि रविवार की देर शाम को वह नशे की हालत में घर लौटा तो मां रूना देवी ने डाटा फटकारा। इससे वह नाराज हो गया। मां व 28 वर्ष की पत्नी प्रियंका से कहासुनी की। रात में बिना खाए ही सो गया। गांववालों के मुताबिक, घर से झगड़ा करने के बाद सिकंदर 8 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुर गांव पहुंचा। वहां एक घर के बाहर शोर मचाकर दरवाजा पीटने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर सिकंदर का साला सोनू मौके पर पहुंचा और उसे लेकर घर छोड़ा।

पहले पत्‍नी फिर मां की हत्या

सोनू ने बताया- प्रियंका मेरी ममेरी बहन थी। कल ही अपने मायके से यहां आई थी। मैंने घर जाकर सिकंदर को समझाया और मारपीट न करने की हिदायत दी। इसके बाद मैं चला गया। आज सुबह 8 बजे तक कोई बात नहीं हुई थी। लेकिन, उसके बाद दोनों की हत्या की सूचना मिली। यहां आया तो पता चला कि छत पर सिकंदर ने मां और मेरी बहन को मार डाला। गांव के लोगों ने बताया कि 9 बजे के करीब पहले उसने पत्नी को सीमेंट की ईंट से मारा। जब मां बीच-बचाव करने पहुंची तो छत पर ही उनकी भी लाठी-डंडे पीटकर उसी ईंट से सिर कुचल दिया।

खोपड़ी से निकले मांस को खाया फिर लोगों पर फेंक फैलाया दहशत

हत्या के बाद आरोपी ने घर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया और छत पर चढ़कर खौफनाक हरकतें शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि वह खोपड़ी का मांस खाता रहा और लोगों की ओर मांस के टुकड़े फेंकता रहा, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग डर के कारण घरों में दुबक गए। दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई। गांव में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया।

4 साल पहले हुई थी सिकंदर की शादी, सऊदी अरब में कर चुका है मजदूरी

बनवारी गुप्ता का बेटा सिकंदर गुप्ता मुंबई में शटरिंग का काम करता है। वह एक महीने पहले ही गांव लौटा था। परिवार में उसकी मां रूना देवी (60) और 4 बहनें थीं। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत हो चुकी है। सिकंदर की शादी 4 साल पहले प्रियंका (28) के साथ हुई थी। प्रियंका देवरिया के सौना लक्ष्मण गांव की रहने वाली थी।

सिकंदर खुद शादी से पहले सऊदी अरब में काम करने गया था। 2 साल विदेश में काम करने के बाद पैसे कमाए और फिर अपनी शादी की थी। शादी के बाद पत्नी और मां को घर में छोड़कर वो मुंबई में काम करने चला गया था। हर 2 महीने में घर आता था। हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम छाया है। मृतक की बेटियों और सिकंदर की पत्नी के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन प्रतिभा ने भाई के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×