सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन, 135 वाहनों के किये गये चालान

कानपुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद कानपुर नगर के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा शिवराजपुर ब्लॉक में बी०डी०ओ०, ए०डी०ओ०/जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, समस्त ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा विषयक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा दोपहिया वाहन चालकों को छोड़कर अन्य सभी वाहन चालकों एवं उनमें बैठे यात्रियों/व्यक्तियों द्वारा सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, रॉन्ग साइड एवं तेज गति से वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा समय-समय पर प्रदत्त विभागीय निर्देशों एवं योजनाओं यथा—कैशलेस उपचार सुविधा, हिट एण्ड रन योजना, सोलेशियम स्कीम एवं राहवीर योजना के संबंध में जानकारी दी गई तथा समस्त क्षेत्रवासियों को इनसे अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई एवं जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
इसके साथ ही जनपद में राहुल श्रीवास्तव, आर०टी०ओ० प्रवर्तन, कानपुर के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग, ड्रंकन ड्राइविंग, अनधिकृत रूप से संचालित बसों एवं अन्य अभियोगों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कुल 135 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×