सर्विलांस टीम दक्षिण ने सालों से खोये हुवे 75 मोबाईल फोन किये बरामद

  • पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा पीड़ितों को सौंपा गया उनका खोया हुवा मोबाईल फोन 

कानपुर। सर्विलांस टीम दक्षिण द्वारा अथक प्रयास कर कानपुर जनपद से खोये हुये मोबाइलो को जनपद, गैर जनपद एवं अन्य राज्यों से 75 मोबाइल जिसकी कीमत लगभग ₹22,32700 (बाइस लाख बत्ततीस हजार सात सौ रु0) बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी को अलग-अलग तारीखों में प्रार्थना पत्र मोबाइल गुम होने/खो जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुये थे। जिसके सम्बन्ध में सर्विलांस सेल को गुमशुदा/खोये हुये मोबाइल फोन को अतिशीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए सर्विलांस सेल टीम द्वारा 75 मोबाइल फोन जिसकी (कीमत लगभग 22 लाख 32 हजार 700 रुपये) जनपद, गैर जनपद एवं अन्य राज्यों से बरामद कर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एवं अपर पुलिस उपायुक्त द्वारा मोबाइल धारको को सुपुर्द कर दिए गए। सालों से खोये हुए अपने मोबाईल फोन को सामने देखकर सभी पीड़ित बहुत खुश हुए। कहा कि हमने तो आस ही छोड़ दी थी। कि अब कभी भी हमारा मोबाईल फोन हमें नहीं मिल पायेगा। अपना खोया हुआ मोबाईल फोन वापस मिलने के बाद सभी ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।

वहीं इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा सर्विलांस टीम को 25000 रूपये का नगद इनाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×