सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई मकान हुए जमींदोज, क्षेत्र में मचा हड़कंप

काशी के सबसे पुराने और व्यस्त व्यापारिक इलाकों में शुमार दालमंडी में बुधवार को एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर अभियान शुरू हुआ। दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। भारी सुरक्षा बल की तैनाती के बीच आज भी कई मकानों को गिराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

शहर की बेहद संकरी गलियों को चौड़ा करने और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से दालमंडी में ध्वस्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। वीडीए ने करीब 22 मकानों को अवैध घोषित किया है। 7 जनवरी से ही ध्वस्तिकरण का काम शुरू हो गया था। भारी विरोध की वजह से इसे बीच में रोकना पड़ा  था।

एसीपी दशाश्वमेध घाट अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि, “8 भवन चिन्हित हैं जिन पर आज ध्वस्तिकरण की कार्रवाई होनी है। 3 भवनों पर काम शुरू हो गया है। सुरक्षा की दृष्टिगत 400 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इलाके को पूरी तरह से खलाई कराया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

प्रशासन की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि दालमंडी की पतली गलियों में भारी वाहनों का प्रवेश लगभग असंभव था। पिछले कई दिनों से मजदूर छेनी-गैती और हथौड़ों से मकानों की दीवारें और छतें तोड़ रहे थे, लेकिन बुलडोजर पहुंचने में दिक्कत आ रही थी। अब संकरी गलियों में रास्ता साफ कर बुलडोजर को मौके पर लाया गया है। बता दें कि यह कदम काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर मार्ग उपलब्ध कराने और इलाके के सुंदरीकरण के लिए उठाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे प्रोजेक्ट में करीब 17 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×