अब होगा हिसाब…. जमीन में दफनाई थी 3 टुकड़े में काटकर लाश

उत्तर प्रदेश। रामपुर के चर्चित पायल हत्याकांड मामले में अदालत ने जहांगीर समेत 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है। पायल हत्याकांड मामले में जहांगीर, उसके पिता ताहिर, दो दोस्त और नौकर को न्यायालय ने दोष सिद्ध कर दिया है। जहांगीर ने नौकर और दोस्तों की मदद से पहले पायल की हत्या की और बाद में लाश के तीन टुकड़े कर जमीन में दबा दिया था। 27 दिन बाद उसकी लाश पुलिस ने बरामद की थी। सात साल पहले इस चर्चित हत्याकांड में अब अदालत ने सभी को दोषी करार दिया है और सभी दोषियों को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है। अब जनवरी 27 को सजा पर फैसला सुनाया जाएगा।

रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र निवासी जैनब उर्फ पायल नवंबर 2018 की शाम को लापता हो गई थी। जहांगीर ने ही पायल को अपने फार्म हाउस पर बुलाकर दोनों दोस्तों और नौकर की मदद से पहले उसकी हत्या की और बाद में लाश के तीन टुकड़े कर जमीन में दबा दिया था। इस घटना के बाद 27 दिन बाद उसकी लाश पुलिस ने बरामद की थी। नवंबर 2018 की रात को पुलिस ने ताहिर खां के कोसी नदी किनारे स्थित फार्म हाउस से पायल की लाश बरामद की थी।

रामपुर के चर्चित पायल हत्याकांड मामले में सात साल बाद रामपुर सेशन कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों का दोषी करार दिया है। अदालत ने इस हत्याकांड में जहांगीर, इमरोज़,निसार,प्रभजीत उर्फ सागर,ताहिर और दानिश को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है।

पुलिस की पड़ताल से पता चला कि युवती का रिश्ता ताहिर खां के बेटे जहांगीर से तय हुआ था, लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया और पायल उससे शादी नहीं करना चाहती थी। जहांगीर ने इसके बाद पायल को फार्म हाउस पर बुलाकर अपने नौकर और दोस्तों की मदद से हत्या कर दी और बाद में शव को तीन टुकड़ों में काटकर जमीन में दबा दी। 27 दिन जांच-पड़ताल के बाद सकी लाश पुलिस ने बरामद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×