5 विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को रौंदा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड का आज (रविवार) 01 मार्च आखिरी दिन है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका को जिताने में बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का अहम रोल रहा। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली शानदार पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की तरफ से सबसे अधिक रन डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाए। उन्होंने शानदार 42 रनों की पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों में दो चौके और 4 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। इसके अलावा, रयान रिकेल्टन ने 31 रन की पारी खेली।

सिकंदर रजा की पारी हुई बेकार

जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन बनाए। हालांकि, उनकी पारी मैच न जीता सकी। इस हार के साथ ही जिम्बाब्वे घर लौट गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×