सरकारी स्कूल में टीचर करवाती थी बच्चों से मसाज…. हुई सस्‍पेंड

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया गया, क्योंकि वो बच्चों से क्लास में मसाज करवाती थी, वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई हुई है। वीडियो में उन्हें स्कूल के समय में छात्राओं से मसाज करवाते हुए देखा जा सकता है। ये घटना करवी इलाके के नया बाजार वाले प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है।

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में प्रधानाध्यापिका मधु कुमारी फर्श पर चटाई बिछाकर लेटी हुई नजर आ रही हैं। छोटी-छोटी छात्राएं उनके पैरों, हाथों और पीठ की मसाज कर रही हैं। एक छात्रा तो बेलन से मसाज करती दिख रही है, जबकि शिक्षिका मोबाइल फोन पर व्यस्त हैं। यह दृश्य स्कूल के क्लासरूम में पढ़ाई के समय का था। जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद ये एक्सन हुआ।

वायरल वीडियो की लंबाई करीब 20-30 सेकंड है और जिसमें 6 से 10 साल की छात्राएं मसाज करती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच शुरू की। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने स्कूल का निरीक्षण किया, जहां छात्राओं ने नियमित रूप से मसाज करवाने की बात कही।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैसे ही वीडियो शेयर किया गया तो वो काफी वायरल होता चला गया। यूजर्स ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर कलंक बताया। एक यूजर ने लिखा- ‘स्कूल पढ़ाई के लिए है, राजशाही के लिए नहीं। ऐसी शिक्षिकाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’,  एक ने लिखा- ‘शिक्षक छात्रों के मार्गदर्शक होते हैं, न कि उनके सेवक।’ कई लोगों ने बच्चों की सुरक्षा और सम्मान पर भी सवाल उठाए। घटना ने उत्तर प्रदेश की सरकारी स्कूलों में छात्र-शिक्षक संबंधों पर बहस छेड़ दी है।

यह घटना बच्चों के शोषण और शिक्षा के मंदिर में अनुशासन की कमी को उजागर करती है। ऐसी घटनाएं छात्रों के मनोबल को तोड़ती हैं और शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×