बेरा जांच के लिए बधिर दिव्यांगों को लखनऊ के लगाने पड़ रहे चक्कर 

  • सरकार ने स्वीकृत किया बजट उसके बावजूद नहीं लगी बेरा मशीन 
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी में आज बेरा जांच मशीन लगाने की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश संख्या 190/ 2025/ आई/ 1066830/2025 – 5-6099/ 192/ 2023- 6 दिनांक 26 अगस्त 2025 के तहत उत्तर प्रदेश के 54 जनपदों में बेरा मशीन लगाने हेतु 6,77,16000 रुपया जारी किया था। इसके बावजूद आज तक कानपुर नगर में बेरा मशीन नहीं लग पाई  है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज सी एम ओ को ज्ञापन सौंपा गया है एक माह में बेरा मशीन नहीं लगी तो आन्दोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब  सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है तो बेरा मशीन क्यों नहीं लगाई जा रही है।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, सरला, राहुल विश्वकर्मा, दिलिप कुमार, महेश चन्द्र साहू, अनिल कुमार, आशीष कुमार, राम शंकर माली, अमित कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×