कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा आरक्षी आशीष शुक्ला को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर आईपीएस सुमित सुधारकर रामटेके भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी आरक्षी आशीष शुक्ला को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।
18वीं बैच के आरक्षी आशीष शुक्ला, जो वर्तमान में कमिश्नरेट कानपुर नगर में नियुक्त हैं तथा मूलतः शुक्ला बाजार, जनपद अमेठी के निवासी हैं, का चयन यूपीपीसीएस 2024 में कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर हुआ है।
