महिलाओं द्वारा चप्पलों से पीटा गया मनचला युवक

  • छेड़खानी के दौरान महिला ने परिजनों को की कॉल
  • चौबेपुर स्टेशन में परिजनों ने मनचले युवक की जमकर की पिटाई
कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र में ट्रेन यात्रा के दौरान मनचले युवक द्वारा छेड़खानी व आरोपी की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कानपुर से चौबेपुर ट्रेन से लौट रही एक युवती और उसकी भाभी के साथ  छेड़छाड़ की है। बताया जाता है कि ट्रेन में चौबेपुर का ही एक आरोपी युवक लगातार छेड़खानी कर रहा था। महिलाओं ने ट्रेन में तुरंत विरोध न करते हुए समझदारी दिखाई और फोन के जरिए अपने परिजनों को आरोपी की करतूत की जानकारी दे दी।
सूचना मिलने के बाद परिजन चौबेपुर स्टेशन पहले पहुंच गए और जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी तथा महिलाएं नीचे उतरीं, परिजनों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। इसके बाद पीड़िता और उसकी भाभी ने स्टेशन पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल है।
प्रकरण के संबंध मे एसीपी बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×