सड़क हादसा : खड़े डंपर में घुसा दूसरा मौरंग से लदा डंपर, 2 सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

कानपुर। कानपुर के नौबस्ता स्थित एलिवेटेड पुल पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4:30 बजे मौरंग से लदा एक डंपर, पुल पर खराब खड़े दूसरे डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई डंपर के केबिन में बुरी तरह फंस गए।
मृतकों की पहचान जालौन के कालपी क्षेत्र के छौंक निवासी 27 वर्षीय कमलकांत और 25 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। दोनों भाई कालपी से मौरंग लादकर उन्नाव जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुल पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे तक दोनों भाई केबिन में फंसे जिंदगी के लिए जूझते रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
बाद में दो क्रेनों की मदद से दोनों डंपरों को अलग किया गया और केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के अनुसार, खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मारने के कारण यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×